
कोरोना काल में UAE बना क्रिकेट के लिए भरोसेमंद 'वेन्यू', होंगे ये बड़े टूर्नामेंट!
AajTak
कोरोना वायरस का खेलों पर भी गहरा असर पड़ा है. कोविड महामारी के चलते कई बड़े टूर्नामेंट स्थगित करने पड़े. इस मुश्किल हालात में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए भरोसेमंद जगह बनकर उभरा है.
कोरोना वायरस का खेलों पर भी गहरा असर पड़ा है. कोविड महामारी के चलते कई बड़े टूर्नामेंट स्थगित करने पड़े. इस मुश्किल हालात में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए भरोसेमंद जगह बनकर उभरा है. पिछले साल यूएई ने आईपीएल के 13वें सीजन की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी. अब एक बार फिर निलंबित आईपीएल-14 के बाकी मैच यूएई में ही कराने के लिए माथापच्ची जारी है. दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बाकी मुकाबले भी यहीं होंगे. चर्चा ये भी है कि इस साल भारत में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी UAE में आयोजित किया जा सकता है. आने वाले महीनों में UAE होगा 'क्रिकेट का गढ़'!More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












