
कोरोना काल में मास्क की कालाबाजारी, कोर्ट ने दुकानदार को सुनाई 3 साल की सजा
AajTak
दुकानदार 36 रुपये प्रति मास्क के हिसाब से टू प्लाई मास्क बेच रहा था जबकि सरकार ने इनकी अधिकतम कीमत आठ रुपये तय की थी. ऐसे में दुकानदार उपभोक्ताओं से एक मास्क पर 28 रुपये ज्यादा वसूल रहा था.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कोविड-19 महामारी के दौरान मास्क की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार को अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन साल के साधारण कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
यह फैसला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-17 ने सुनाया. मार्च 2020 में त्रिवेदीगंज के मंगलपुर चौराहा (ककरी मोड़) स्थित देवी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि दुकानदार टू-प्लाई मास्क 36 रुपये प्रति पीस में बेच रहा था, जबकि सरकार ने इनकी अधिकतम कीमत आठ रुपये तय की थी.
पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार और नायब तहसीलदार अभिषेक यादव की टीम ने छापा मारा. जांच के बाद आरोपी देवनारायण साहू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ. साक्ष्यों और गवाहों की गवाही के आधार पर अदालत ने दुकानदार को दोषी ठहराया और तीन वर्ष की कैद के साथ एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया.
अदालत का यह फैसला इस बात का उदाहरण है कि आपदा के समय मुनाफाखोरी करने वालों को कानून बख्शता नहीं है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










