
कोरोना काल में फर्टिलिटी पर बुरा असर, ये एक चीज ला सकती है सुधार
AajTak
पिछली कुछ स्टडीज के अनुसार कोरोनावायरस का असर महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है. इस नई स्टडी में बताया गया है कि फर्टिलिटी पर कोरोना के दुष्प्रभाव का किस तरह सामना किया जा सकता है.
फर्टिलिटी पर की गई एक नई स्टडी में कोरोना महामारी के दौरान जिंक सप्लीमेंट की जरूरत के बारे में बताया गया है. स्टडी के अनुसार इस समय जो भी कपल फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें अपनी डाइट में जिंक की मात्रा बढ़ानी चाहिए. जिंक स्पर्म सेल्स और एग्स में होने वाले माइटोकॉन्ड्रियल नुकसान से बचाता है. ये स्टडी रीप्रोडक्टिव साइंसेज पत्रिका में छपी है. पिछली कुछ स्टडीज के अनुसार कोरोनावायरस का असर महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है. इस नई स्टडी में बताया गया है कि फर्टिलिटी पर कोरोना के दुष्प्रभाव का किस तरह सामना किया जा सकता है. ये स्टडी अमेरिका के वेन स्टेट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने की है. शोधकर्ताओं का कहना है कि जिंक ना सिर्फ फर्टिलिटी बल्कि वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है.More Related News

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.












