
कोरोना काल के बाद क्या करेंगे अभिषेक बच्चन? ऐश्वर्या-आराध्या संग की खास तैयारी
AajTak
अभिषेक ने कहा, "हम सभी को लंबी ड्राइव्ज पर जाना बहुत पसंद है. और मैं यह अच्छी तरह जानता हूं कि हम यह एक दिन जरूर करेंगे, जब बाहरी स्थिति बेहतर हो जाएगी. बेटी और पत्नी को एक लॉन्ग ट्रिप पर लेकर जाना चाहूंगा."
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पैंडेमिक के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में अभिषेक बच्चन ने फैन्स संग लाइव सेशन किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब कोरोनावायरस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा तो वह पूरे परिवार संग बाहर समय बिताना पसंद करेंगे. पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन संग अभिषेक ने वेकेशन को लेकर खास तैयारियां की हुई हैं. अभिषेक ने कही यह बात अभिषेक ने कहा, "हम सभी को लंबी ड्राइव्ज पर जाना बहुत पसंद है. और मैं यह अच्छी तरह जानता हूं कि हम यह एक दिन जरूर करेंगे, जब बाहरी स्थिति बेहतर हो जाएगी. बेटी और पत्नी को एक लॉन्ग ट्रिप पर लेकर जाना चाहूंगा." इस लाइव सेशन में अभिषेक के फैन्स ने उनसे बाइक्स को लेकर सवाल किया, साथ ही पूछा कि फिल्म 'धूम' ने बाइकर्स पर क्या असर डाला है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










