
कोरोनाः लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते, तीसरी-चौथी लहर के लिए पुख्ता तैयारी रखें: गुजरात HC
AajTak
मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए गुजरात हाई कोर्ट की तरफ से रुपाणी सरकार को कहा गया है कि वे स्पॉट वैक्सीनेशन पर भी ध्यान दें. जो लोग फोन के जरिए खुद को वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्टर नहीं कर पाते हैं, उन्हें भी समय रहते वैक्सीन लगे, ये बहुत जरूरी है.
कोरोना के कम होते मामलों के बाद सरकार को अब टीकाकरण पर अपना पर जोर देना है. देश में किस तरह से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जाए, कैसे वैक्सीन की सप्लाई को जल्द ज्यादा किया जाए, इस सब पर ध्यान देने की जरूरत है. इसी कड़ी में गुजरात हाई कोर्ट की तरफ से भी राज्य सरकार को कई तरह की सलाह दी गई हैं. ऐसी ही एक सलाह है स्पॉट वैक्सीनेशन. मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए गुजरात हाई कोर्ट की तरफ से रुपाणी सरकार को कहा गया है कि वे स्पॉट वैक्सीनेशन पर भी ध्यान दें. जो लोग फोन के जरिए खुद को वैक्सीन लगवाने के लिए रेजिस्टर नहीं कर पाते हैं, उन्हें भी समय रहते वैक्सीन लगे, ये बहुत जरूरी है. ऐसे में स्पॉट वैक्सीनेशन की सुविधा होनी चाहिए जिससे कोई भी शख्स सीधे सेंटर पर आकर वैक्सीन लगवा सकता है. कोर्ट ने कहा है कि राज्य में अगर 100 जगहों पर टीका लगाया जा रहा है तो कम से कम 20 जगहों पर तो स्पॉट वैक्सीनेशन की सुविधा मिलनी चाहिए. ऐसा होने से टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया जा सकेगा और सभी को समय रहते टीका भी लग जाएगा. कोर्ट की तरफ से सरकार को ये भी कहा गया है कि समय रहते वे अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करें और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाएं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










