
कोरोनाः भारत को इस साल 5 करोड़ डोज देने को तैयार फाइजर, अगले साल आ सकती है सिंगल डोज वैक्सीन
AajTak
फाइजर जुलाई से वैक्सीन देने को तैयार है. फाइजर वैक्सीन की एक करोड़ डोज जुलाई, एक करोड़ डोज अगस्त, सितंबर में दो करोड़ और अक्टूबर में एक करोड़ डोज देने को तैयार है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है. इस बीच वैक्सीन निर्माता विदेशी कंपनियों की ओर से अच्छी खबर आई है. अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर इस साल यानी 2021 में भारत को वैक्सीन की पांच करोड़ डोज देने को तैयार है. फाइजर इसके बदले कुछ रियायतें चाहती है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि फाइजर साल 2021 में ही वैक्सीन की पांच करोड़ डोज देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए कंपनी क्षतिपूर्ति के साथ ही महत्वपूर्ण नियामक छूट चाहती है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक अन्य अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना अपनी सिंगल डोज वैक्सीन अगले साल तक भारत में लॉन्च कर सकती है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










