
कोरोनाः दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में लॉकडाउन बढ़ा, जानें आपके राज्य में कब तक रहेंगी पाबंदियां?
AajTak
सोमवार को कई राज्यों में लॉकडाउन खत्म होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही रविवार को राज्य सरकारों ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों ने कोरोना को रोकने के लिए पाबंदियां बढ़ा दी हैं.
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती जा रही है, लेकिन सरकारें कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं. यही वजह है कि संक्रमण कम होने के बावजूद राज्य सरकारें कोरोना को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को हटाने के लिए तैयार नहीं हैं. सोमवार से कई राज्यों में लॉकडाउन खत्म होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही रविवार को कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पुडुचेरी की सरकारों ने रविवार को लॉकडाउन हफ्तेभर के लिए बढ़ा दिया. आइए जानते हैं आपके राज्य में कब तक पाबंदियां रहेंगी? किस राज्य में कब तक लॉकडाउन? दिल्लीः 19 अप्रैल से यहां लॉकडाउन लागू है. 31 मई तक लॉकडाउन रहेगा.हरियाणाः यहां 3 मई से लॉकडाउन लगाया गया है जो अब 31 मई तक लागू रहेगा.पंजाबः 31 मई तक यहां नाइट कर्फ्यू समेत सारी पाबंदियां लागू रहेंगी. उत्तर प्रदेशः यहां 31 मई की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.बिहारः 4 मई को लॉकडाउन लगाया गया था. अभी 25 मई तक यहां लॉकडाउन रहेगा.झारखंडः यहां भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 27 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.ओडिशाः 1 जून तक लॉकडाउन रहेगा.पश्चिम बंगालः 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा.राजस्थानः यहां 8 जून तक लॉकडाउन रहेगा. लेकिन 1 जून से थोड़ी ढील दी जा सकती है.मध्य प्रदेशः यहां के सभी 52 जिलों में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा.गुजरातः यहां के 36 शहरों में 28 मई तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










