
कोरोनाः दिल्ली में प्लाज़्मा की डिमांड बढ़ी, अब LNJP अस्पताल चलाएगा डोनेशन के लिए कैम्पेन
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामले अचानक से बढ़ने लगे हैं, जबकि जनवरी-फरवरी में मामलों में कमी आ गई थी. इस वजह से भी प्लाज्मा डोनर नहीं मिल पा रहे हैं. कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी को कारगर तरीका माना जाता है.
दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़त के साथ ही प्लाज़्मा की डिमांड ने भी रफ्तार पकड़ ली है. इस बीच सेंट्रल दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल ने प्लाज़्मा डोनेशन के लिए कैम्पेन शुरू करने की तैयारी कर ली है. LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जनवरी से लेकर फरवरी तक कोरोना के मामले कम हो गए थे, इसलिए प्लाज़्मा डोनर अस्पताल में कम पहुंच रहे थे. लेकिन अब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो रोजाना 10 से 12 प्लाज़्मा की डिमांड आ रही है, जबकि प्लाज़्मा डोनर की संख्या कम है. हालांकि LNJP अस्पताल के प्लाज़्मा बैंक में पर्याप्त स्टॉक है. डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि प्लाज़्मा से बहुत से कोरोना मरीज़ो की ज़िंदगी बचाई गयी है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








