
कोरोनाः ऑक्सीजन और दवाओं की कालाबाजारी जारी, ऑनलाइन ठगी के मामलों में इजाफा
AajTak
कोरोना काल में लोग परेशान हैं. ना अस्पताल में बेड मिल रहे हैं, ना डॉक्टर. मरीज और उनके परिजन कभी ऑक्सीजन की तलाश में भटक रहे हैं, तो कभी रेमडेसिविर जैसे इंजेक्शन के लिए यहां से वहां चक्कर काट रहे हैं. ऐसे में कुछ शातिर लोगों ने इस आपदा को अवसर बना लिया है.
कोरोना पूरे देश में कोहराम मचा रहा है. हर राज्य में लोग परेशान हैं. ना अस्पताल में बेड मिल रहे हैं, ना डॉक्टर. मरीज और उनके परिजन कभी ऑक्सीजन की तलाश में भटक रहे हैं, तो कभी रेमडेसिविर जैसे इंजेक्शन के लिए यहां से वहां चक्कर काट रहे हैं. ऐसे में कुछ शातिर लोगों ने अपने लिए इस आपदा को अवसर बना लिया है. वे ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाओं और कोरोना के इलाज से जुड़ी तमाम चीज़ों की कालाबाजारी में जुटे हुए हैं. यही नहीं अब तो ऑक्सीजन और दवा के नाम पर ऑनलाइन ठगी के भी कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसी खबरें देशभर से आ रही हैं. एंबुलेंस ड्राइवर समेत 2 गिरफ्तार साउथ दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक एंबुलेंस ड्राइवर भी शामिल है. दोनों आरोपी एंबुलेंस के नाम पर ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा कर उसे महंगे दामों पर जरूरतमंदों को बेच दिया करते थे. दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहा है. इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एमबी रोड से शंभू यादव और अनूप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. शंभू एंबुलेंस ड्राइवर है, जबकि अनूप उसके साथ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के तौर पर रहता था.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










