
कोरबा में 13 साल की बच्ची से जंगल में दुष्कर्म, एक माह में दूसरी बेटी के साथ घटना से सदमे में परिवार
AajTak
कोरबा जिले में 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दुखद बात यह है कि एक माह पहले पीड़िता की बड़ी बहन भी इसी तरह की वारदात का शिकार हो चुकी है. दोनों घटनाओं से परिवार पूरी तरह टूट गया है और सदमे में है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक 21 जून की रात को एक 13 वर्षीय बच्ची घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने जब सूचना दी तो पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज किया और बच्ची की तलाश शुरू कर दी.
तत्परता से की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्ची को दादर जंगल से बरामद कर लिया. डॉक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. पीड़िता ने भी पुलिस को बयान में दुष्कर्म की बात स्वीकारी.
13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दशरथ सिदार (उम्र 19 वर्ष), निवासी पोड़ीबहार वार्ड, बच्ची पर गलत नजर रखता था. उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस का दबाव बढ़ता देख वह बच्ची को जंगल में ही छोड़कर भाग गया. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना से पीड़ित परिवार बुरी तरह टूट गया है. लगभग एक माह पहले इसी परिवार की बड़ी बेटी के साथ भी ऐसा ही हुआ था. उसे भी अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था. उस केस में आरोपी को जेल भेजा जा चुका है. लगातार दो बेटियों के साथ हुई घटनाओं से परिवार गहरे सदमे में है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










