
कोयला तस्करी केस: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी से CBI ने 7 घंटे की पूछताछ
AajTak
अगरतला में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक चुनावी रैली में सीबीआई और ईडी को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो वे उनको हाथ लगाकर दिखाए. वहीं आरोप है कि आसनसोल के पास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स की पट्टों पर दी गई खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से मंगलवार को सीबीआई ने कथित कोयले के अवैध खनन घोटाला मामले में पूछताछ की. सीबीआई ने दक्षिण कोलकाता स्थित उनके घर पर यह पूछताछ की, जो करीब सात घंटे चली.
रुजिरा से दूसरी बार हुई पूछताछ
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला समेत सीबीआई के आठ सदस्यों की टीम सुबह करीब साढ़े 11 बजे बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड स्थित घर शांति निकेतन पहुंची. यह दूसरा मौका था, जब सीबीआई ने इस मामले में रुजिरा से पूछताछ की है. बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल फरवरी में भी उनसे पूछताछ की गई थी. उस दिन सीबीआई की टीम के पहुंचने से कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक के घर पर गई थीं.
पिछले जवाबों से संतुष्ट नहीं थी सीबीआई
सीबीआई के अधिकारी ने बतया कि हम पिछली बार रुजिरा बनर्जी के जवाबों से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उनसे दोबारा पूछताछ के लिए उन्हें पिछले हफ्ते फिर से नोटिस भेजा गया था. सीबीआई ने रुजिरा की बहन मोनिका गंभीर, उनके पति और ससुर से भी पूछताछ की थी.
1300 करोड़ की लेन-देन की आशंका

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










