
कोयंबटूर ब्लास्ट: बेटे का निकला आतंकी कनेक्शन, मां बोली- वो तो मरने वाले को जानता भी नहीं
AajTak
तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार सिलेंडर ब्लास्ट केस में पुलिस ने कुछ दिन पहले मोहम्मद थलका नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था. उसका आतंकी कनेक्शन भी बताया जा रहा था. वो सेकेंड हैंड गाड़ियां बेचने का कारोबार करता है. अब उसकी मां से आजतक ने बात की है.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार सिलेंडर ब्लास्ट केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जब से इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच शुरू की है, केस की कई परतें एक-एक कर खुल रही हैं. पुलिस ने भी इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. हाल ही में मोहम्मद थलका को भी गिरफ्तार किया गया था. अब मोहम्मद की मां ने ही आज तक से खास बातचीत की है. जोर देकर कहा गया है कि उनका बेटा निर्दोष है और इस मामले से उसका कोई लेना देना नहीं है.
मोहम्मद थलका की मां ने क्या कहा?
जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद थलका सेकेंड हेंड गाड़ियां बेचने का काम करता है. बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर को जिस मारुती गाड़ी में ब्लास्ट हुआ था, वो थलका ने ही मृतक जमेसा मुबीन को दी थी. ऐसे में थलका से भी कई तरह के सवाल-जवाब किए जा रहे हैं. जांच एजेंसी को शक है कि इस हमले में उसकी भी कोई भूमिका हो सकती है. अब आजतक से बात करते हुए मोहम्मद थलका की मां ने कहा है कि मेरे बेटे को उस समय डिटेन किया गया जब वो अपनी दुकान में था. पुलिस जानना चाहती थी कि वो गाड़ी किसको बेची गई थी. तब मेरे बेटे को उस डील के बारे में जानकारी नहीं थी. लेकिन जब उसने पता किया तो वो किसी मुबीन ने ली थी. मेरे बेटे ने पुलिस को मुबीन का घर दिखाया था. उस दिन तो उसे शाम को पांच बजे छोड़ दिया गया. अगले दिन सीसीटीवी देखे गए और उसे फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया. उसके बाद से ही वो वापस नहीं आया है. टीवी वाले उसे आरोपी बता रहे हैं. उसकी सिर्फ एक गलती थी कि वो कमीशन के लिए गाड़ियां बेचा करता था. जिसकी मौत हुई है, उससे मेरे बेटे का कोई लेना देना नहीं है.
अब बड़ी बात ये है कि मोहम्मद थलका के पिता खुद इस समय जेल में हैं. 1998 में भी कोयंबटूर में एक धमाका हुआ था, उस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी. अब उनके बेटे पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, उसे भी पकड़ा गया है. लेकिन मां का साफ कहना है कि वे तो पिछले तीस साल से जेल के चक्कर काट रही हैं. अब उनके बेटे को भी फंसाया जा रहा है. उनकी तरफ से अपने बेटे के लिए इंसाफ मांगा गया है.
मामले का जिहादी कनेक्शन क्या?
इस मामले की बात करें तो 23 अक्टूबर की शाम एक कार में सिलेंडर विस्फोट हुआ था. इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई थी. जांच के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया था. उन पर यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) लगाया गया था. जांच में पोटेशियम समेत 109 वस्तुएं जब्त की गईं थीं. इसमें पोटैशियम नाइट्रेट, सल्फर, ब्लैक पाउडर, मैकक्रैकन फ्यूज लगभग दो मीटर लंबा, नाइट्रो ग्लिसरीन, रेड फॉस्फोरस, PERN पाउडर, एल्युमिनियम पाउडर, ऑक्सीजन कनस्तर, 9 वोल्ट बैटरी क्लिप, वायर, लोहे की कील, स्विच, गैस सिलेंडर, इन्सुलेशन टेप, पैकिंग टेप, हाथ के दस्ताने, इस्लामी विचारधारा के विवरण के साथ नोटबुक और जिहाद के बारे में विवरण आदि जब्त किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










