
कोबरा रेस्क्यू के लिए दूर से आया सर्प मित्र, पकड़ते हुए हाथ पर डसा, अस्पताल ले जाते हुए मौत
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में कोबरा पकड़ते समय सर्प मित्र महेंद्र भडके को सांप ने दो बार डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई. वे इलाके के प्रसिद्ध सर्प मित्र थे. घटना के बाद क्षेत्र में शोक फैल गया. स्थानीय लोगों ने अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम की कमी पर नाराजगी जताई और बेहतर इलाज की मांग की.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में सांप पकड़ने के दौरान एक सर्प मित्र की मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है. मृत सर्प मित्र 32 साल के महेंद्र भडके विद्यानगर वार्ड में सावित्रीबाई फुले चौक के रहने वाले थे.यह हादसा रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ. दरअसल, बल्लारपुर पेपर मिल परिसर के न्यू कॉलोनी स्थित बीटीटीएल नर्सरी में कोबरा सांप दिखाई देने की सूचना मिली थी. महेंद्र भडके वहां पहुंचकर सांप को पकड़ने का प्रयास करने लगे. इस दौरान कोबरा सांप ने उन्हें दो बार हाथ पर डस लिया.
महेंद्र को तुरंत ग्रामीण अस्पताल बल्लारपुर में भर्ती किया गया. फिर स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला सामान्य अस्पताल चंद्रपुर ले जाया जा रहा था. तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
महेंद्र भडके बल्लारपुर शहर के जाने-माने सर्पमित्र थे. वे विभिन्न क्षेत्रों में सर्पों को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ने का कार्य नियमित रूप से करते थे. उनके अकस्मात निधन से बल्लारपुर शहर में शोक और दुःख का माहौल व्याप्त है.
मिली जानकारी के अनुसार इलाके में सांप के काटने से कई लोगों ने अब तक जान गंवाई है. बल्लारपुर के अस्पताल में उचित उपचार व्यवस्था नहीं होने से लोग अपनी जान गवां रहे है. इसके कुछ वर्षों पूर्व एक युवक को सांप ने काटा था जिसे बल्लारपुर में उचित उपचार व्यवस्था नहीं होने पर उसे चंद्रपुर भेजा गया था. उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. इलाके के लोगों का कहना है कि जहरीले सांप के काटने के इंजेक्शन बल्लारपुर में उपलब्ध होने चाहिए, इलाज के अभाव से लोगों की जान जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










