
कोटा सिस्टम की लड़ाई, छात्रों का प्रदर्शन और आर्मी का रोल... शेख हसीना के तख्तापलट की Inside Story
AajTak
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने देश भी छोड़ दिया है. शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था. सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने ढाका तक लॉन्ग मार्च निकालने को कहा था. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शेख हसीना को पद से हटना पड़ा.
बांग्लादेश में हिंसा के बीच तख्तापलट हो गया है. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश भी छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि शेख हसीना दिल्ली आ सकती हैं. उनके साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी हैं.
बांग्लादेश के आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने अंतरिम सरकार बनने का ऐलान किया है. उन्होंने भीड़ से शांति की अपील भी की है.
शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनके दफ्तर में भी आग लगा दी है. उनकी पार्टी आवामी लीग के कार्यकर्ताओं को ढूंढ-ढूंढकर मारा जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास में भी प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है.
इससे पहले रविवार को बांग्लादेश में भयंकर हिंसक प्रदर्शन हुए थे. प्रदर्शनकारी शेख हसीना के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे. इन प्रदर्शनों में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. हिंसा को देखते हुए सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया था. इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था. साथ ही साथ पूरे देश में सेना को तैनात कर दिया गया था.
हालांकि, शेख हसीना के इस 'तख्तापलट' की स्क्रिप्ट कुछ महीनों पहले ही लिख दी गई थी. जब जनवरी में शेख हसीना पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनी थीं, उससे पहले से ही उनका विरोध शुरू हो गया था. इसके बाद आरक्षण को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया. इसी प्रदर्शन ने 15 साल से सत्ता पर काबिज शेख हसीना को पद से हटने पर मजबूर कर दिया.
विवादित चुनावों में जीत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










