
कोच्चि में आईएनएस गरुड़ रनवे पर नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत
AajTak
बयान में कहा गया है, 'आईएनएस गरुड़, कोच्चि में रखरखाव टैक्सी जांच के दौरान एक चेतक हेलीकॉप्टर जमीनी दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद एक ग्राउंड क्रू की जान चली गई.' नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.
कोच्चि में शनिवार को नौसेना वायु स्टेशन, आईएनएस गरुड़ के रनवे पर एक चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना नौसेना एयर स्टेशन पर रखरखाव टैक्सी जांच के दौरान हुई. नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर साझा किए गए एक बयान में कहा कि दुर्घटना में एक ग्राउंड क्रू सदस्य की मौत हो गई.
बयान में कहा गया है, 'आईएनएस गरुड़, कोच्चि में रखरखाव टैक्सी जांच के दौरान एक चेतक हेलीकॉप्टर जमीनी दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद एक ग्राउंड क्रू की जान चली गई.' नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और सभी नौसेना कर्मियों ने ग्राउंड क्रू सदस्य योगेन्द्र सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया.
एक अन्य बयान में कहा गया कि एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मी मौत पर शोक व्यक्त करते हैं और कोच्चि में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले एलएएम योगेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










