
कोच्चि टस्कर्स को ₹538 करोड़ मिलने का रास्ता साफ, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की BCCI की याचिका
AajTak
न्यायमूर्ति आर.आई. चागला की एकल पीठ ने BCCI को फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए दो सप्ताह की अतिरिक्त मोहलत दी है. अदालत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इन पुरस्कारों पर सशर्त स्थगन (conditional stay) लगा हुआ था, इसीलिए कोच्चि टस्कर्स को भुगतान के लिए दो सप्ताह का समय और दिया गया है.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अब बंद हो चुकी टीम कोच्चि टस्कर्स केरल के पक्ष में दिए गए दो मध्यस्थता (arbitration) पुरस्कारों को चुनौती देने वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की याचिकाएं खारिज कर दीं. ये अवार्ड कुल ₹538 करोड़ से ज्यादा के हैं.
हालांकि, न्यायमूर्ति आर.आई. चागला की एकल पीठ ने BCCI को फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए दो सप्ताह की अतिरिक्त मोहलत दी है. अदालत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इन पुरस्कारों पर सशर्त स्थगन (conditional stay) लगा हुआ था, इसीलिए कोच्चि टस्कर्स को भुगतान के लिए दो सप्ताह का समय और दिया गया है.
क्या था पूरा मामला?
BCCI ने 2015 में हाईकोर्ट में दो मध्यस्थता याचिकाएं दायर की थीं, जिनमें 22 जून 2015 को कोच्चि क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (KCPL) और रेंडेज़वस स्पोर्ट्स वर्ल्ड (RSW) के पक्ष में दिए गए फैसलों को चुनौती दी गई थी. RSW ने अप्रैल 2010 में एक फ्रैंचाइज़ी एग्रीमेंट के तहत कोच्चि स्थित टीम के अधिकार जीते थे. इसके बाद KCPL नाम से एक संयुक्त कंपनी बनाई गई, जिसे नवंबर 2010 में टीम का अधिकार मिला. लेकिन मार्च 2011 तक आवश्यक बैंक गारंटी जमा न कराने पर BCCI ने सितंबर 2011 में अनुबंध समाप्त कर दिए. KCPL और RSW ने इसके खिलाफ 2012 में मध्यस्थता का रास्ता अपनाया.
मध्यस्थता में क्या फैसला हुआ?
2015 में मध्यस्थ ने BCCI की याचिका को खारिज कर दिया और निर्देश दिया कि BCCI को KCPL को ₹385.55 करोड़ 18% ब्याज सहित देना होगा. RSW को ₹153.34 करोड़ 18% ब्याज सहित देने का निर्देश दिया गया, जो अनुबंध समाप्त करने की तारीख से लेकर भुगतान की तारीख तक लागू होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










