
कोच्चिः म्यूजिक कॉन्सर्ट में भगदड़ से 4 छात्रों की मौत, जानिए बारिश कैसे बन गई जिम्मेदार
AajTak
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अचानक बारिश के कारण, जो लोग किनारे खड़े थे, वे भारी बारिश से बचने के लिए एक क्षेत्र में चले गए. अधिकारी ने बताया कि इसके कारण सीढ़ियों पर खड़े लोग नीचे गिर गए क्योंकि लोग उनके ऊपर से गुजर रहे थे.
केरल के कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को हुए हादसे ने देशभर को झकझोर कर रख दिया. हादसा एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुआ, जिसकी वजह बारिश को बताया जा रहा है. यूनिवर्सिटी में मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई. जबकि 64 स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि ये हादसा निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुआ.
ओपन-एयर ऑडिटोरियम में हो रहा था कॉन्सर्ट सामने आया है कि म्यूजिक कॉन्सर्ट यूनिवर्सिटी के परिसर में ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलामासेरी घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है. भगदड़ में जान गंवाने वाले चार स्टूडेंट्स में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं. जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है.
प्राथमिक विश्लेषण के अनुसार, जब बारिश शुरू हुई तो पीछे के छात्र आगे की ओर भागने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. इसके बाद हालात बेकाबू हो गए. बताया जा रहा है कि भगदड़ में 64 छात्र घायल हो गए हैं. इसमें 46 घायलों का कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में और 18 घायलों का किंडर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
कैसे हुआ हादसा? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अचानक बारिश के कारण, जो लोग किनारे खड़े थे, वे भारी बारिश से बचने के लिए एक क्षेत्र में चले गए. अधिकारी ने बताया कि इसके कारण सीढ़ियों पर खड़े लोग नीचे गिर गए क्योंकि लोग उनके ऊपर से गुजर रहे थे.
क्या बोले वाईस चांसलर? मीडिया से बात करते हुए वाईस चांसलर डॉ. शंकरन ने बताया कि यूनिवर्सिटी में आयोजित टेक फेस्ट में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट भी आयोजित किया गया था. इसमें दूसरे कॉलेज के स्टूडेंट्स भी शामिल होने आये थे. दुर्भाग्य से, भीड़ बहुत अधिक थी और बारिश हो रही थी. इस दौरान सीढ़ियों के पास कुछ समस्याएं पैदा हुईं और कुछ छात्र गिर गए.
उन्होंने कहा कि घायल हुए लोगों की संख्या मैं कल ही बता पाऊंगा. इसमें 2,000 से अधिक लोग शामिल थे, 2 छात्र गंभीर हैं.'' वहीं नगर निगम पार्षद प्रमोद ने कहा, "एक ही गेट से एग्जिट और एंट्री के कारण भगदड़ मच गई. स्टूडेंट्स एक ही गेट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. जो स्टूडेंट्स खड़ी सीढ़ियों से प्रवेश कर रहे थे, वे पहले गिरे और गेट पर भारी भीड़ ने उन्हें कुचलते हुए निकल गई.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








