
कोचिंग की बिल्डिंग में 300 छात्र थे मौजूद, आग लगी तो रस्सी पकड़ लटके, ऊपर से कूदे... भयावह था मंजर
AajTak
मुखर्जी नगर की जिस इमारत में आग लगी, उसमें कई कोचिंग चलती हैं. गुरुवार को जब आग लगी, उस वक्त भी इमारत में कोचिंग चल रही थीं और करीब 300 छात्र मौजूद थे. बिल्डिंग में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई और छात्रों ने रस्सी के सहारे कूदकर अपनी जान बचाई.
दिल्ली के मुखर्जी नगर में स्थित ज्ञान बिल्डिंग में गुरुवार को आग लग गई. इस बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर चलते हैं और जिस समय आग लगी, उस समय इमारत में 300 छात्र थे. आग लगने के बाद इमारत में धुंआ उठने लगा. इसके बाद छात्रों में अफरा तफरी मच गई. छात्रों ने जान बचान के लिए इमारत से रस्सियों के सहारे कूदना शुरू कर दिया. इस दौरान चार छात्रों को चोटें भी आई हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आग करीब 11.45-11.50 बजे लगी थी. यह आग इमारत की तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी. आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे. छात्र रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरे. ये रस्सी छात्रों को नीचे मौजूद लोगों ने फेंकी थी. इसके बाद लोगों ने गद्दे भी बिछा दिए थे. इन पर ही छात्र बिल्डिंग से कूदे.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे आग लगने के बाद कोचिंग में अफरा तफरी मच गई. छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए रस्सियों के सहारे कूदना पड़ा.
सूचना पाकर दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची. इसके बाद छात्रों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. छात्रों को कोचिंग से निकालने के लिए दमकल विभाग ने सीढ़ी का भी इस्तेमाल किया.बताया जा रहा है कि जब आग लगी, तब इमारत में करीब 300 छात्र थे.
फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया, हमें मुखर्जी नगर में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी. हमने आग बुझाने के लिए 11 गाड़ियां भेजी थी. सभी छात्रों को बचा लिया गया है. किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं लगी है. स्थिति नियंत्रण में है. आग ज्यादा गंभीर नहीं थी. हमारी गाड़ियां पहुंचने से पहले कुछ छात्रों ने रस्सी के सहारे उतरने की कोशिश की, इसलिए उन्हें चोटें आई हैं. हालांकि, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं थी. (इनपुट- हर्षित मिश्रा)

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








