
कोकीन तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, भारतीय लड़िकयों से शादी कर तस्करी में लेते थे सहयोग
AajTak
NCB ने दिल्ली और मुंबई में कुल 7 किलो कोकीन बरामद की और इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट को एक्सपोज किया है. यह सिंडिकेट पूरे भारत में फैला हुआ था लेकिन प्रमुखता से मुंबई और दिल्ली से काम करता था. इसे विदेशी लोग चलाते हैं और यह विदेशी शख्स भारतीय लड़कियों से इसलिए शादी करते थे ताकि उनका इस्तेमाल किया जा सके.
NCB ने भारतीय लड़कियों से शादी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट किंगपिन का भंडाफोड़ किया है. इन महिलाओं का कथित तौर पर सिंडिकेट द्वारा ड्रग्स की तस्करी के लिए दुरुपयोग किया गया था. इस मामले में विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.
कुल 7 किलो कोकीन बरामद
बता दें कि दिल्ली और मुंबई में कुल 7 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है और संबंधित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. यह सिंडिकेट पूरे भारत में फैला हुआ था लेकिन मुख्यता ये मुंबई और दिल्ली से काम करता था.
पहले दिल्ली में पकड़ी गई महिला और 5 किलो कोकीन
NCB की दिल्ली यूनिट को खास सूचना मिली और अधिकारियों ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक घर की तलाशी ली. इस तलाशी के दौरान एक ट्रॉली बैग से प्रीमियम क्वालिटी वाली करीब 5 किलो कोकीन बरामद की और लगभग 45 साल की एक महिला को हिरासत में लिया. शुरुआती जांच, पूछताछ और डिजिटल फुट प्रिंटिंग के आधार पर, इस कोकीन के स्रोत की पहचान मुंबई के मस्जिद बंदर में एक होटल के रूप में की गई.
मुंबई से 3 किलो कोकीन बरामद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










