
'कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं, वचन से योगी होता है...', अखिलेश यादव का CM योगी आदित्यनाथ पर हमला
AajTak
अखिलेश यादव ने कहा, 'हमारे यहां माना जाता है कि जो जितना बड़ा ज्ञानी होता है वो उतना ही चुप रहता है. इसलिए हमारे यहां मौनी और मुनि की परंपरा रही है और कलयुग में सब उल्टा हो रहा है. मृतभाषी आजकल वाचाल बन गए हैं. मृदुभाषी, कटुवाची बन गए हैं. '
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है. लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एनकाउंटर करने वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अब वो ज्यादा दिन सरकार में नहीं रहेंगे.
अखिलेश यादव ने कहा, "संत समाज के बीच झगड़े करवाए जा रहे हैं. जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसे 'योगी' हैं?... जो जितना बड़ा संत होता है वो उतना ही कम बोलता है और बोलता भी है तो जनकल्याण के लिए इसलिए उसके वचन प्रवचन कहलाते हैं. यहां तो जब उल्टा ही है.
हमारे यहा मुनि और मौनी की परंपरा- अखिलेश
अखिलेश ने आगे कहा, 'जिस तरह की भाषा इस्तेमाल हो रही है उसे लग रहा है कि उनकी योग्यता के बारे में भी आपको और हमें जानना चाहिए. कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं, वचन से योगी होता है.' जो योग हमेशा अमृतकाल को याद दिलाते हैं, ये आजादी का नहीं बर्बादी का अमृतकाल है और नकारात्मक लोगों का भी. हमारे यहां माना जाता है कि जो जितना बड़ा ज्ञानी होता है वो उतना ही चुप रहता है. इसलिए हमारे यहां मौनी और मुनि की परंपरा रही है और कलयुग में सब उल्टा हो रहा है. मृतभाषी आजकल वाचाल बन गए हैं. मृदुभाषी, कटुवाची बन गए हैं... परोपकारी लोग अत्याचारी का काम कर रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: 'अंग्रेज चले गए और इन्हें छोड़ गए...', CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर अखिलेश यादव का तंज
सीएम योगी का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कहा, 'जिनका काम सरकार चलाना है वो बुलडोजर चला रहे हैं और विकास का प्रतीक विनाश का प्रतीक बन गया है. अभी-अभी सुना होगा आपने कि किसी भी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कहा. देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार पर 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. अगर कही ऐसा हुआ हो तो बताइए.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










