
'कोई गलती नहीं हुई, फेरबदल चलता रहता है...', कानून मंत्रालय छिनने के बाद बोले किरेन रिजिजू
AajTak
किरेन रिजिजू 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान कानून मंत्री बनाए गए थे. उनसे गुरुवार को कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया. अब उन्हें भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है.
कानून मंत्रालय छिनने के एक दिन बाद किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को भू-विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा संभाला. इस दौरान उन्होंने कहा, कैबिनेट में फेरबदल चलता रहता है. ऐसा नहीं है कि उन्हें किसी गलती के चलते हटाया गया. उन्होंने कहा, यह पीएम मोदी की सोच है कि किसे क्या जिम्मेदारी देनी है.
दरअसल, अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद किरेन रिजिजू 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान कानून मंत्री बनाए गए थे. उनसे गुरुवार को कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया. अब उन्हें भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया है. अब वे कानून और न्याय मंत्रालय की जगह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे.
किरेन रिजिजू से छिना कानून मंत्रालय, अर्जुन मेघवाल को जिम्मेदारी
विपक्ष का काम है बोलना- रिजिजू
किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को अपने मंत्रालय में पदभार संभाला. इस दौरान उन्होंने कहा, मैं पीएम को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे अवसर दिया. इसके लिए मैं आभारी हूं. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनसे कानून मंत्रालय क्यों वापस ले लिया गया. इस पर उन्होंने कहा, मैं आज राजनीतिक बात नहीं करूंगा. लेकिन मुझसे कोई गलती नहीं हुई. फेरबदल चलता रहता है. विपक्ष का काम ही मेरे खिलाफ बोलना. उनको बोलने दीजिए, ये सब रूटीन प्रोसेस है.
जूडिशरी से टकराव में बीता किरेन रिजिजू का कार्यकाल, पूर्व जजों को एंटी इंडिया तक कहा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










