
कोई कबाड़ी वाला तो कोई महीनों पहले ही आया था जेल से बाहर... बाबा सिद्दीकी के आरोपियों के बारे में क्या-क्या पता है?
AajTak
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों की पहचान कर ली है. अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अब भी फरार हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान की है. इनमें से अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बाबा सिद्दीकी की शनिवार को उनके दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाद में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जा गया था, जहां उनकी मौत हो गई.
मामले में पुलिस ने दो हमलावरों- धर्मराज राजेश कश्यप और गुरमेल बलजीत सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. बाद में पुलिस ने तीसरे आरोपी प्रवीण लोनकर को भी गिरफ्तार कर लिया.
प्रवीण लोनकर वो है जिसके भाई शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. तीन आरोपी- शिवकुमार गौतम, मोहम्मद जीशान अख्तर और शुभम लोनकर फरार हैं.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह के साथ मौके पर तीसरा शूटर शिवकुमार गौतम था, जो अभी फरार है. पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर है.
अब तक क्या-क्या पता है?
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को धर्मराज, शिव कुमार और गुरमेल मुंबई के बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर पहुंचे. जिस समय बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई गई, उस समय वो पटाखे चला रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










