
कॉलेज जा रही लेक्चरर पत्नी पर किया चाकू से हमला, फिर सड़क पर काटा बवाल, देखें Video
AajTak
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर टाउन में एक आदमी ने चाकू से लेक्चरर पत्नी का गला रेतने की कोशिश की. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला कॉलेज जा रही थी. हालांकि, महिला की जान बच गई है. हमले के बाद उसने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया. कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों को भी चाकू लेकर डराया धमकाया.
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर टाउन में एक आदमी ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. महिला अनंतपुर के आर्ट्स कॉलेज में लेक्चरर है. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सुमंगला क्लास लेने के लिए कॉलेज परिसर में जा रही थी.
इस दौरान परेश ने पत्नी की हत्या करने के लिए चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की. वह यहीं नहीं रुका, इस हमले के बाद उसने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और छात्रों के साथ ही कॉलेज में परिसर में मौजूद शिक्षकों को भी चाकू लेकर डराया धमकाया. इसके बाद परेश मौके से फरार हो गया.
देखें वीडियो...
गनीमत है कि महिला की बच गई जान
घायल हालत में पीड़िता सुमंगली को तुरंत इलाज के लिए अंनतपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. अभी महिला का इलाज चल रहा है. उसकी हालत फिलहाल स्थित बताई जा रही है. उनका एक साल पहले ही आर्ट्स कॉलेज में ट्रांसफर हुआ है. वह 20 साल से गुंटूर में पढ़ा रही हैं.
मामले में अनंतपुर टाउन पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा, “सुबह करीब 9.30 बजे लेक्चरर सुमंगली पर उसके पति ने हमला किया. गनीमत है कि उसकी जान बच गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच कर रही है.”

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










