कॉलेजियम सिस्टम को चुनौती देती याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित
AajTak
कॉलेजियम सिस्टम के एजेंडे की मांग करते हुए दाखिल याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई है. याचिकाकर्ता अंजलि भारद्वाज ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
कॉलेजियम की बैठकों का एजेंडा और कार्यवाही सार्वजनिक किए जाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. हालांकि फैसला सुरक्षित रखते हुए भी पीठ ने कॉलेजियम सिस्टम की हिमायत में ही अपने विचार रखे. जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस सी टी रविकुमार की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि कॉलेजियम सिस्टम एक पारदर्शी निकाय है. उसे अपना काम करने दिया जाए. सिस्टम अपना काम कर रहा है, उसे डीरेल करने की कोशिश ना करें.
दरअसल, कॉलेजियम सिस्टम के एजेंडे की मांग करते हुए दाखिल याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई है. याचिकाकर्ता अंजलि भारद्वाज ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस फैसले में हाईकोर्ट ने RTI कानून के तहत 12 दिसंबर, 2018 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक के एजेंडे, ब्योरे और प्रस्ताव की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी.
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि क्या कॉलेजियम के फैसले RTI के तहत जवाबदेह है? इस सवाल का जवाब क्या इस देश के लोगों को जानने का अधिकार नहीं है? पहले कोर्ट ने ही कहा था कि RTI नागरिकों का मौलिक अधिकार है. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट इस बात से पीछे हट रहा है.
इस पर जस्टिस शाह ने जवाब दिया कि उस कॉलेजियम की बैठक में कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ. हम कॉलेजियम के पूर्व सदस्यों के बीच हुई किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. अब कॉलेजियम के पूर्व सदस्यों का अपने कार्यकालके दौरान डॉक्यूमेंट पर टिप्पणी करना फैशन हो गया है. हम सबसे अधिक निष्ठावान संस्थान हैं. हम पीछे नहीं हट रहे हैं. बहुत से मौखिक निर्णय लिए जाते हैं. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.
जस्टिस एमआर शाह ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि कॉलेजियम का हिस्सा रह चुके सदस्य अब कोलेजियम को लेकर जो कहते हैं. हम उस पर हमारा कोई टिप्पणी करना कतई उचित नहीं होगा.
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई की आत्मकथा 'जस्टिस फॉर द जज' में उल्लिखित एक घटनाक्रम को इस याचिका का आधार बनाया गया है. राजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्ति के मामले में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग और दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन के नाम को 12 दिसंबर, 2018 को कॉलेजियम की बैठक सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में प्रोन्नत करने को मंज़ूरी मिली थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



