
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए
AajTak
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. बाद में सीसीयू (Cardiac Care Unit) में भर्ती कराया गया.
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बेहद नाजुक हैं, लिहाजा उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.
एम्स के सूत्रों के अनुसार उन्हें आपातकालीन चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने रिकवर किया था. इसके बाद उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया था. सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
58 साल के राजू श्रीवास्तव को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था. उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वे नीचे गिर गए थे. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए.
राजू के पीआरओ अजीत का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में थे. सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया.
राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत के बाद उनके फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं. साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







