
कैसे होती है भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति? CJI को कितनी मिलती है सैलरी? जानें सबकुछ
AajTak
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के नए चीफ जस्टिस बन गए हैं. वो इस पद पर 10 नवंबर 2024 तक बने रहेंगे. नए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बॉम्बे हाईकोर्ट के जज और इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं. वो 2016 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें चीफ जस्टिस बन गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलवाई. सुप्रीम कोर्ट के जज रहते हुए जस्टिस डीवआई चंद्रचूड़ ने कई अहम फैसले सुनाए हैं. इनमें धारा 370, निजता का अधिकार और अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े फैसले भी शामिल हैं.
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के पिता दिवंगत वाईवी चंद्रचूड़ भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं. उनके पिता 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक चीफ जस्टिस रहे थे. उनके पिता सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाले पहले चीफ जस्टिस हैं. ये पहली बार है जब पिता और पुत्र दोनों ही इस पद पर पहुंचे.
सीजेआई चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था और वो इस पद पर 10 नवंबर 2024 तक बने रहेंगे, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र 65 साल होती है. उनसे पहले चीफ जस्टिस रहे यूयू ललित का कार्यकाल महज 74 दिनों का ही था.
कौन हैं सीजेआई चंद्रचूड़?
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ 63 साल के हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस लॉ सेंटर से कानून की डिग्री हासिल की.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ अमेरिका चले गए. वहां उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल से पहले LLM की और उसके बाद ज्यूरिडिकल साइंसेस में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









