
कैसे हुई एयर स्ट्राइक, किस तरह जमींदोज हुए आतंकी ठिकाने! Operation Sindoor पर PC की 10 बड़ी बातें
AajTak
कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर कई हमलों को दिखाते हुए वीडियो प्रस्तुत किए. विदेश सचिव ने कहा कि यह कार्रवाई नपी तुली, जिम्मेदारी भरा और गैर उकसावे वाला रही.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में की गई एयरस्ट्राइक के बाद विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विदेश सचिव विक्रम मिस्री, आर्मी अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी और नेवी अफसर विंग कमांडर व्योमिका ने विस्तार से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी.
कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर कई हमलों को दिखाते हुए वीडियो प्रस्तुत किए. विदेश सचिव ने कहा कि यह कार्रवाई नपी तुली, जिम्मेदारी भरा और गैर उकसावे वाला रही.
प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
1- विदेश सचिव ने कहा, "पाकिस्तान ने लगातार आतंकियों की मदद की और इसी की वजह से पहलगाम जैसा हमला हुआ.रेजिस्टेंस फ्रंट नामक एक समूह ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है. यह समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है. इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात सामने आई है."
2- कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान ने व्यवस्थित रूप से आतंकी ढांचे का निर्माण किया है.यह आतंकवादी शिविरों और लॉन्चपैड्स के लिए पनाहगाह रहा है. भारत ने उत्तर में सवाई नाला और दक्षिण में बहावलपुर में स्थित प्रसिद्ध आतंकी कैंपों पर एक्शन लिया और किसी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया.
3- आधी रात को ऑपरेशन- ऑपरेशन सिंदूर रात 1.05 से 1.30 बजे के बीच हुआ. यह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों एवं उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. यह पहलगाम हमले के बाद का जवाब था. इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. इन लक्ष्यों का चयन विश्वनीय सूचनाओं के आधार पर किया गया. यह तय किया गया है कि इसमें निर्दोष लोगों की जान ना जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










