
कैसे शुरू हुआ था ऑपरेशन ब्लूस्टार, जब अमृतसर की सड़कों पर चले थे आर्मी टैंक
AajTak
भारत की आज़ादी से पहले सिखों ने एक अलग राष्ट्र का आइडिया दिया था. जब ब्रिटिश सरकार के क्रिप्स मिशन ने 1942 में स्वराज पर बातचीत करने के लिए भारत का दौरा किया, तो बाबा खड़क सिंह जैसे लोगों के नेतृत्व में अकाली दल ने झेलम नदी से सतलुज नदी तक एक सिख राज्य की मांग की. अंग्रेजों ने इस मांग को खारिज कर दिया था.
5 जून 1984 को भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से सिख उग्रवादियों को हटाने के लिए ऑपरेशन ब्लूस्टार शुरू किया. जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में उग्रवादी खालिस्तान (पवित्र भूमि) नाम के एक अलग सिख राज्य के लिए सशस्त्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे.
आजादी से पहले की जड़ें
भारत की आज़ादी से पहले सिखों ने एक अलग राष्ट्र का आइडिया दिया था. जब ब्रिटिश सरकार के क्रिप्स मिशन ने 1942 में स्वराज पर बातचीत करने के लिए भारत का दौरा किया, तो बाबा खड़क सिंह जैसे लोगों के नेतृत्व में अकाली दल ने अमृतसर में बैठक की, जिसमें विभाजन की अनिवार्यता को स्वीकार किया गया और झेलम नदी से सतलुज नदी तक एक सिख राज्य की मांग की गई. अंग्रेजों ने इस मांग को खारिज कर दिया.
प्रवासी समुदाय का सपना
साल 1971 में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री जगजीत सिंह चौहान ने ब्रिटेन में सिख होम रूल आंदोलन को पुनर्जीवित किया और इसका नाम बदलकर खालिस्तान रख दिया. उन्होंने खुद के एक दूतावास की स्थापना की, टिकट, करंसी और पासपोर्ट छापे. कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थित तत्वों की मदद से उन्होंने सिख प्रवासियों को एकजुट किया.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का कबूलनामा- ऑपरेशन ब्लू-स्टार कांग्रेस की गलती थी, जिम्मेदारी लेने को तैयार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










