
कैसे मजदूर के खाते में पहुंच गए 200 करोड़ रुपये? अब डर के साये में पूरा परिवार, लगाई सुरक्षा की गुहार
AajTak
चरखी-दादरी में 8वीं पास मजदूर विक्रम उस वक्त हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में 200 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. मजदूर समेत पूरा परिवार ये सोच कर हैरान रह गया कि विक्रम के खाते में इतने पैसे किसने और क्यों डाले होंगे.
हरियाणा के चरखी-दादरी में आठवीं पास एक मजदूर के बैंक खाते में 200 करोड़ रुपये आ गए. जैसे ही मजदूर को इस बात का चला उसके होश उड़ गए. घरवाले भी हैरान रह गए कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे उसके खाते में आ गई. हालांकि, वो इन पैसों को खर्च नहीं कर सका. उल्टे पुलिस फोर्स मजदूर के घर पहुंच गई और पूछताछ करने लगी. जिसके चलते पूरे परिवार में डर का माहौल पैदा हो गया है.
बता दें कि पूरा मामला चरखी-दादरी के गांव बेरला का है, जहां मजदूर विक्रम के खाते में 200 करोड़ रुपये आने से हड़कंप मच गया. एक तरफ जहां इतने पैसे देख हर कोई खुशी से झूम उठेगा, वहीं विक्रम के घर में डर का माहौल है. आजतक/ हरियाणा तक से बातचीत में विक्रम के परिजनों ने बताया कि खाते में इतने सारे पैसे आने के बाद वो भय के साये में जीने को मजबूर हैं. उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
इतना ही नहीं विक्रम के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वो मामला सुलझाने की बजाए उन्हें ही धमका रही है, जबकि उनकी कोई गलती भी नहीं है. दो दिन पहले यूपी पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी और विक्रम के Yes Bank खाते में 200 करोड़ रुपये जमा होने की बात कहते हुए पूछताछ भी की.
परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बताया कि 200 करोड़ का मामला है तो एक टीम बैंक पहुंचकर खाते की जांच करेगी. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है. खास बात ये है कि विक्रम के खाते में इतनी बड़ी राशि डालने के लिए जितनी भी बार ट्रांजेक्शन किया गया, उन ट्रांजेक्शन की राशि के सभी अंक 9 ही हैं.
यूपी पुलिस ने की पूछताछ

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










