
कैसे चिराग और उद्धव जैसा बनने से बच गए नीतीश, पढ़ें बिहार की सियासी जंग की Inside Story
AajTak
देश की सत्ता में बीजेपी भले ही आठ सालों से काबिज हो, लेकिन बिहार में अभी तक अपना मुख्यमंत्री नहीं बना सकी. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के जरिए उद्धव ठाकरे का तख्तापलट कर बीजेपी सत्ता में भागीदार बन गई है. ऐसी ही बिहार में भी सत्ता के सिंहासन पर काबिज होने की कवायद की जा रही थी, जिसके सूत्रधार आरसीपी सिंह को माना जा रहा था. लेकिन, मंजे हुए नीतीश कुमार ने ऐसी सियासी पलटी मारी की सारे के सारे प्लान धरे के धरे रह गए?
बिहार की सियासत में भी महाराष्ट्र जैसी सियासी पठकथा लिखी जा रही थी. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के पैरों तले से सत्ता की जमीन उनकी ही पार्टी के एकनाथ शिंदे ने खिसका कर खेल कर दिया. बिहार में आरसीपी सिंह के बहाने 'शिंदे मॉडल' की इबारत लिखी जा रही थी, लेकिन मंजे नेता नीतीश कुमार ने बेहद सधे अंदाज में ऐसी तैयारी कर ली थी कि जेडीयू का सियासी हश्र शिवसेना जैसा न हो.
नीतीश कुमार ने एक तरफ बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का भरोसा बनाए रखा और दूसरी तरफ आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने का तानाबाना बुन रहे थे. नीतीश ने पहले बागी आरसपी सिंह के पर कतर कर उन्हें पूरी तरह से पैदल कर दिया और फिर बीजेपी को उसी की भाषा में मात देने की प्लानिंग की. इस तरह चिराग पासवान और उद्धव ठाकरे जैसा बनने से नीतीश कुमार बाल-बाल बच गए?
नीतीश ने कैसे दी सियासी मात
लालू प्रसाद यादव के कथित 'जंगलराज' वाले भय के माहौल के बीच विकास करने वाले नेता के तौर पर उभरे नीतीश कुमार जमीनी संघर्घ और मंडल की राजनीति से आए हैं. ऐसे में बीजेपी के साथ नीतीश कुमार मिलकर सरकार चला रहे थे, लेकिन बीजेपी के हर कदम पर नजर भी बनाए हुए थे. इसकी वजह यह थी कि साल 2020 से ही बिहार भाजपा नेताओं के मन में यह कसमसाहट बनी हुई थी कि उनके खाते में ज्यादा सीटें होने के बाद भी उन्हें नीतीश कुमार का दबाव झेलना पड़ रहा है और नीतीश की अगुवाई में सरकार चलानी पड़ रही है.
बीजेपी नेता चाहते थे कि अब राज्य में उनका मुख्यमंत्री होना चाहिए, लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेताओं के इशारे पर चुप्पी साधे रखी गई. हालांकि, धीरे-धीरे यह आवाज बड़ी नाराजगी में तब्दील होती गई. समय-समय पर जेडीयू-बीजेपी नेताओं के बीच का मनमुटाव बढ़ता गया और यह बिहार विधानसभा के पटल पर भी देखा गया. इसी नाराजगी के बीच महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे प्रकरण के बाद बिहार बीजेपी के नेताओं को लग रहा था कि यदि शिवसेना की तर्ज पर जेडीयू में तोड़फोड़ करने में कामयाब हो जाते हैं तो वे बिहार की बाजी पलट सकते हैं.
आरसीपी में शिंदे तलाश रही थी बीजेपी

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







