
कैसे काम करती है पाकिस्तान की संसद? भारत से कितना अलग है वहां का सियासी सिस्टम?
AajTak
भारत और पाकिस्तान की संसद के काम करने का तरीका लगभग एक जैसा ही है. भारतीय संसद में भी दो सदन होते हैं और पाकिस्तान की संसद में दो सदन होते हैं. निचले सदन के सदस्यों का कार्यकाल 5 साल और ऊपरी सदन के सदस्यों का कार्यकाल 6 साल होता है.
Pakistan Political Crisis: भारत और पाकिस्तान, दो अलग-अलग मुल्क. कभी एक ही हुआ करते थे. 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान बना. चूंकि भारत पर अंग्रेजों ने राज किया था, इसलिए जब भारत का अपना संविधान बना तो उसमें अंग्रेजों के बनाए कानून की झलक भी दिखी. ठीक ऐसा ही पाकिस्तान में भी हुआ. भारत और पाकिस्तान दोनों ही जगह ज्यादातर कानून एक जैसे ही हैं.
बात संसद की है तो दोनों ही देशों की संसद के कामकाज में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. अगर वो पास हो जाता तो इमरान की सरकार गिर जाती. भारत में भी ऐसा ही होता है. विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आता है और अगर वो पास हो जाता है तो सरकार गिर जाती है.
भारत और पाकिस्तान की संसद के काम करने का तरीका लगभग एक जैसा है. हालांकि, कई सारी बातें ऐसी भी हैं जो दोनों देशों के राजनीतिक सिस्टम को अलग बनाती हैं. बारी-बारी जानते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी बातें हैं जो भारत और पाकिस्तान की संसद को अलग बनाती हैं?
1. संसद को क्या कहा जाता है?
- भारत की तरह ही पाकिस्तान में संसद के दो सदन हैं. भारत की संसद को संसद ही कहा जाता है, जबकि पाकिस्तान की संसद को मजलिस-ए-शूरा कहा जाता है.
- भारतीय संसद के निचले सदन को लोकसभा और ऊपरी सदन को राज्यसभा कहते हैं. वहीं, पाकिस्तान के निचले सदन को नेशनल असेंबली और ऊपरी सदन को सीनेट कहते हैं. नेशनल असेंबली को उर्दू में कौमी इस्म्ब्ली और सीनेट को आइवान-ए-बाला कहा जाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









