
कैसे एक 'मासूम' बच्चे की नफरत से खड़ा हुआ हमास? इजरायल का खात्मा ही है मकसद
AajTak
फिलिस्तीनी आतंकी गुट हमास के इजराइल पर हमला के बाद से माहौल गर्म है. इस हमले ने इजराइल को हिलाकर रख दिया है. हालांकि अब इजरायल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है. लेकिन बड़ा सवाल है कि ये हमास कहां से और क्यों आया और इसे किसने बनाया था.
बीते दिन फिलिस्तीनी आतंकी गुट हमास ने इजराइल पर हमला कर 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. हमास ने इजराइल पर एक के बाद एक 5 हजार रॉकेट दागकर तबाही मचा दी. यूं तो हमास और इजराइल के बीच का संघर्ष कोई नया नहीं है लेकिन शनिवार को किए गए हमले ने पूरे इजराइल को हिलाकर रख दिया है. सवाल है कि आखिरी हमास है क्या? ऐसे में ये बता देना जरूरी है कि ये बर्बर आतंकी संगठन ऐसे इंसान के दिमाग की उपज है जिसके दिल में बचपन से ही इजरायल के लिए जहर भर गया था. जी हां सही पढ़ा आपने.
हमास की कहानी 1948 के कब्जे के बाद इजरायली सेना द्वारा नष्ट कर दिए गए एक छोटे फिलिस्तीनी गांव अल-जुरा में पैदा हुए शेख अहमद यासीन से जुड़ी है. 1936 में पैदा हुए यासीन को 12 साल की उम्र में अल-जुरा पर बुलडोजर चल जाने के चलते अपने परिवार के साथ गाजा पट्टी में शिफ्ट होना पड़ा. व्हील चेयर पर चलने वाले मासूम यसीन के मन ने उसी समय से इजरायल के लिए नफरत के बीज पनप गए. बाद में ये शेख अहमद यासीन ही था जिसने हमास की नींव रखी.
मिस्र में पढ़ाई की और गाजा में बना नेता
1959 में, यासिन ने मिस्र के ऐन शम्स विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, लेकिन पैसों की दिक्कत के चलते उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. गाजा लौटने पर, वह मिस्र की मुस्लिम ब्रदरहुड शिक्षाओं से प्रभावित हो गए. इस्लामी अध्ययन और अरबी शिक्षा के प्रति यासीन के लगाव ने उसे गाजा में जाना माना एक धार्मिक नेता बना दिया. यहां तक भी ठीक था लेकिन किसे पता था कि यासीन अब क्या करने वाला है.
अहमद यासीन ने क्यों बनाया हमास?
1983 में, शेख यासीन को गाजा में इजरायली सेना ने हिरासत में ले लिया. कथित तौर पर उसपर चुपचाप संगठन बनाने और हथियार रखने के लिए 13 साल की जेल की सजा मिली. दो साल की सजा के बाद, उन्हें कैदी विनिमय (प्रिजनर एक्सचेंज) में रिहा कर दिया गया. बचपन से इजरायल के लिए मन में जहर पाले यासीन ने 1987 में गाजा स्थित मुस्लिम ब्रदरहुड का नेतृत्व करते हुए हमास की स्थापना की. हमास की स्थापना सीधे- सीधे इजराइल को खदेड़ने और उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से की गई थी. हमास और पूरे फिलिस्तीन द्वारा पूरे देश पर कब्जा करने के लिए हमलावर के रूप में देखा जाने लगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










