
कैश फॉर क्वेरी: महुआ मोइत्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें, एथिक्स कमेटी ने की सांसदी खत्म करने की सिफारिश
AajTak
सूत्रों का कहना है कि समिति ने कैश फॉर क्वेरी मामले की समयबद्ध जांच की सिफारिश की है. दर्शन हीरानंदानी से नकद लेन-देन मामले की भारत सरकार से जांच की सिफारिश की गई है.
कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही. अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकसभा की एथिक्स समिति ने महुआ को संसद से निष्कासित करने की सिफारिश की है.
सूत्रों का कहना है कि समिति ने कैश फॉर क्वेरी मामले की समयबद्ध जांच की सिफारिश की है. दर्शन हीरानंदानी से नकद लेनदेन मामले की भारत सरकार से जांच की सिफारिश की गई है.
समिति ने लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर करने के आरोपों पर कहा है कि इस गंभीर अपराध के लिए महुआ को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. बता दें कि कैश फॉर क्वेरी विवाद के तूल पकड़ने के बाद महुआ मोइत्रा ने स्वीकार किया थआ कि उन्होंने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को लोकसभा वेबसाइट का अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर किया था. ताकि वह उनकी तरफ से सवाल कर सकें.
एथिक्स कमेटी ने बीएसपी सांसद दानिश अली के बर्ताव की भी निंदा की है. दरअसल, दो नवंबर को महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी पर आपत्तिजनक सवाल पूछने का आरोप लगाया था. एथिक्स कमेटी के मुताबिक, इसके बाद दानिश अली ने सवालों को तोड़-मरोड़कर पेश किया, जनता की भावनाएं भड़काईं और समिति के अध्यक्ष और सभापति का अपमान किया था.
क्या है मामला
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने संसदीय आईडी का अपना लॉग-इन पासवर्ड शेयर किया था, जहां से किसी दूसरे शख्स ने व्यापारी गौतम अडानी को घेरने वाले सवाल संसद में उठाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










