
'कैश के नए कुबेर' धीरज साहू का कुनबा कितना बड़ा... क्या करते हैं भाई-भतीजे
AajTak
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी में आयकर विभाग ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद किया है. आयकर विभाग का मानना है कि देसी शराब की नकद बिक्री से ये रकम जोड़ी गई है. धीरज साहू के परिवार में कौन-कौन हैं? साम्राज्य कितना बड़ा है? जानते हैं...
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में भर-भरकर नोटों की गड्डियां मिली हैं. कुल मिलाकर 351 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है.
छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को नोटों से भरी 10 अलमारियां मिली थीं. इतना कैश देखने के बाद 200 अधिकारियों की एक और टीम को बुलाया गया. इन नोटों को गिनने के लिए आयकर विभाग और बैंकों के 80 लोगों की 9 टीमें लगी हुई थीं. नोटों को गिनने में पांच दिन का वक्त लगा.
आयकर विभाग ने ये छापेमारी 6 दिसंबर को शुरू की थी. ये छापेमारी बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों पर हुई थी. बलदेव साहू इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड इसकी ग्रुप कंपनी है. ये कंपनी कथित तौर पर कांग्रेस सांसद धीरज साहू और उनके परिवार से जुड़ी है.
नोटों की गिनती तो पूरी हो गई है, लेकिन छापेमारी अभी भी जारी है. अब तक के इतिहास में छापेमारी में बरामद हुई सबसे बड़ी रकम बताया जा रहा है.
पैसा...पैसा...पैसा...
आयकर विभाग ने टैक्स चोरी और 'ऑफ द बुक' ट्रांजेक्शन के आरोप में 6 दिसंबर को छापा मारा था. इस दौरान आईटी ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










