
कैदियों पर मेहरबान उज्जैन पुलिस... जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती 'मरीज' को दवा के साथ दे रही दारू, वीडियो वायरल होने पर 4 सस्पेंड
AajTak
Ujjain News: यह किसी पार्टी या फिल्म का सीन नहीं, बल्कि जेल वार्ड का दृश्य है, जहां कैदी शराब और सिगरेट का नशा करते हुए ताश खेलते दिख रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि यह सुविधा पुलिस ने ही मुहैया कराई.
MP News: उज्जैन में भैरवगढ़ केंद्रीय जेल के अस्पताल वार्ड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कैदियों को शराब, सिगरेट और ताश खेलने की सुविधा दी जा रही है. एक वायरल वीडियो में देखा गया कि जेल वार्ड में पुलिसकर्मी बीमार कैदी को दवा के साथ-साथ शराब भी परोस रहे हैं. एसपी प्रदीप शर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. साथ ही, एडिशनल एसपी को सात दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि कैदी शराब और सिगरेट का नशा कर रहे हैं, साथ ही ताश की बाजी भी खेल रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि यह सुविधा पुलिसकर्मियों ने ही उपलब्ध कराई. वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है.
जांच में पता चला कि कोतवाली थाने में चाचा-भतीजे के बीच हुए एक विवाद के आरोपी को भैरवगढ़ जेल भेजा गया था. इस शातिर बदमाश ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल वार्ड में भर्ती करवाया था, जहां उसने पुलिसकर्मियों की मदद से यह नजारा बना लिया. वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी कैदियों के साथ दिखाई दे रहा है.
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई. ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, भले ही वीडियो में एक ही पुलिसकर्मी नजर आ रहा हो.
पुलिस कप्तान ने कहा, ''एडिशनल एसपी को सात दिनों में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जा सके.'' साथ ही जेलर और सीएमएचओ को भी मामले की वास्तविकता जांचने और आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है. मामले की गहराई से जांच के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










