
कैंटीन के खाने से निकली ऐसी चीज, देखकर आ जाएगी घिन, छात्र ने शेयर किया VIDEO
AajTak
वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. लोग कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ एक्शन की मांग करने लगे. हालांकि, शुरू में कॉलेज वालों ने बताया कि खाने के अंदर से निकली चीज 'डक नेक' (बत्तख की गर्दन) थी, लेकिन अब इस मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है.
एक छात्र कॉलेज की कैंटीन में लंच के लिए गया. लेकिन यहां खाने के अंदर से ऐसी चीज निकली जिसे देख उसके होश उड़ गए. छात्र ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. लोग कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ एक्शन की मांग करने लगे. हालांकि, शुरू में कॉलेज वालों ने बताया कि खाने के अंदर से निकली चीज 'डक नेक' (बत्तख की गर्दन) थी, लेकिन अब इस मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मामला चीन के जिआंगशी प्रांत का है. जहां बीते 1 जून को इंडस्ट्रियल वोकेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज के छात्रों को कैंटीन के खाने में कुछ अजीब चीज मिली थी. इस बीच एक छात्र ने पाया कि उसके खाने में चूहे का सिर पड़ा हुआ है. उसने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. मामले ने तूल पकड़ा तो कॉलेज को सफाई देनी पड़ी.
कॉलेज की तरफ से कहा गया कि छात्र के खाने में चूहे का सिर नहीं बल्कि 'डक नेक' थी. चीन में 'डक नेक' डिश बड़े चाव से खाई जाती है. कॉलेज के शुरुआती बयान से कुछ हद तक मामला शांत हो गया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा शांत नहीं हुआ. जिसके चलते फूड इंस्पेक्टर्स और अन्य स्थानीय अधिकारियों को जांच के लिए कैंटीन भेजा गया.
अब इस मामले में फूड इंस्पेक्टर्स ने फाइनल रिपोर्ट लगाते हुए बताया है कि छात्र के खाने में एक मरे हुए चूहे का सिर ही था. इस तरह कॉलेज की 'डक नेक' वाली बात झूठ निकली. फिलहाल, प्रांतीय सरकार ने कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया है और इसे संचालित करने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाया है. कॉलेज प्रबंधन को भी चेतावनी दी गई है.
वायरल वीडियो में एक शख्स को चॉपस्टिक से काले बालों वाली अजीब सी वस्तु को उठाते हुए और कैंटीन के कर्मचारियों से शिकायत करते हुए दिख रहा है. चीनी भाषा में वह कह रहा कि ये मरे हुए चूहे का सिर लग रहा है. जबकि, कैंटीन का कर्मचारी इसे 'डक नेक' बता रहा है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









