
के कविता की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को भेजा नोटिस, 24 मई को अगली सुनवाई
AajTak
दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में बीआरस नेता के कविता ने अपने खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर मामले को चुनौती दी है, साथ ही अदालत के उस आदेश को भी चुनौती दी है जिसमें उनसे हिरासत में पूछताछ करने की मांग की गई है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में बीआरएस नेता के कविता द्वारा दायर जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है. अदालत इस मामले पर 24 मई को सुनवाई करेगी.
दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में बीआरस नेता के कविता ने अपने खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर मामले को चुनौती दी है, साथ ही अदालत के उस आदेश को भी चुनौती दी है जिसमें उनसे हिरासत में पूछताछ करने की मांग की गई है. कविता ने दिल्ली उत्पाद शुल्क मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को कानून के प्रति अपमानजनक और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन घोषित करने के निर्देश देने की मांग की है.
नोटिस में क्या-क्या? अपनी गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही के अलावा, कविता ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को भी चुनौती दी, जिसमें CBI को न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान उससे पूछताछ करने की अनुमति दी गई. ये चुनौती इस आधार पर दी गई है कि, उन्हें कोई नोटिस जारी किए बिना, और बिना कारण बताए ही आदेश पारित कर दिया गया था.
कविता ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को भी चुनौती दी, जिसमें CBI को उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति दी गई थी, साथ ही उन्हें पुलिस और न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश भी दिए गए. कविता को मनी लॉन्ड्रिंग के साथ-साथ 06 मई को CBI द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में ट्रायल कोर्ट ने जमानत देने से इनकार किया था. वह वर्तमान में दोनों एफआईआर में न्यायिक हिरासत में है.
ऐसे फंसती गईं के कविता दिसंबर 2022 में ईडी ने आरोपी अमित अरोड़ा के रिमांड पेपर में दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए विजय नायर और दूसरे लोगों को 'साउथ ग्रुप' ने 100 करोड़ की रिश्वत दी थी. पिछले साल फरवरी में सीबीआई ने अकाउंटेंट बुचीबाबू गोरंतला को गिरफ्तार किया था. ईडी ने भी बुचीबाबू से पूछताछ की थी और उसका बयान दर्ज किया था. माना जाता है कि बुचीबाबू कविता को अकाउंट संभाला करता था.इसके बाद पिछले साल ही मार्च में ईडी ने अरुण रामचंद्रन पिल्लई को भी गिरफ्तार किया था. पिल्लई ने पूछताछ में बताया था कि कविता और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता हुआ था.
इसके तहत 100 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ, जिससे कविता की कंपनी 'इंडोस्पिरिट्स' को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली.पिल्लई ने ये भी बताया कि एक मीटिंग हुई थी, जिसमें वो, कविता, विजय नायर और दिनेश अरोड़ा मौजूद थे. इस मीटिंग में दी गई रिश्वत की वसूली पर चर्चा हुई थी

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







