
केरल: 200 रुपये के लिए चाय दुकानदार की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
AajTak
केरल के कोल्लम में 200 रुपये के भुगतान विवाद में चाय दुकानदार सुधीर की हत्या के दोषी वर्गीज को अदालत ने उम्रकैद और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. साल 2017 में सुधीर ने बकाया मांगा, तो वर्गीज ने उसे चाकू मार दिया. मरने से पहले सुधीर का बयान ही आरोपी की सजा का मुख्य आधार बना.
केरल के कोल्लम जिले की एक अदालत ने 2017 में एक चाय दुकान मालिक की हत्या करने के दोषी एक व्यक्ति को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. यह हत्या महज 200 रुपये के बकाया भुगतान को लेकर हुई थी.
कोल्लम के प्रथम अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश पी. एन. विनोद ने आरोपी वर्गीज को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. इस मामले में सरकार की ओर से लोक अभियोजक सिसिन जी. मुंडक्कल ने दलीलें पेश कीं.
ये भी पढ़ें- Kerala: घर में घुसकर बॉयफ्रेंड ने किया रेप, गंभीर हालत में छोड़कर भागा, इलाज के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले का निवासी वर्गीज केरल में रबर टैपिंग (रबर के पेड़ों से रस निकालने का काम) करने के लिए आया था. इसी दौरान वह कोल्लम के रहने वाले सुधीर की चाय दुकान पर नियमित रूप से चाय पीता था. समय के साथ वर्गीज पर चाय के कुल 200 रुपये का बकाया हो गया. 27 दिसंबर 2017 को सुधीर ने उससे बकाया राशि चुकाने की मांग की.
लेकिन, वर्गीज ने इस मांग को नजरअंदाज कर दिया और बिना भुगतान किए घर चला गया. जब सुधीर ने उसका पीछा किया और उसके घर तक गया, तो गुस्साए वर्गीज ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया. हत्या के बाद सुधीर लहूलुहान हालत में बाहर भागा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसे वर्गीज ने चाकू मारा है. आरोपी के पड़ोसी ने यह देखा और मामले की पुष्टि की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










