
केरल में CPI(M) की विधायक का बेटा गांजे के साथ गिरफ्तार, MLA ने आरोपों को किया खारिज
AajTak
कायमकुलम विधायक यू प्रतिभा ने फेसबुक लाइव पर आरोप लगाया कि उनके बेटे से केवल तभी पूछताछ की गई जब वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था, उन्होंने कहा कि मीडिया उन्हें परेशान कर रहा था. उन्होंने कहा,
केरल में पुलिस ने शनिवार को गांजे के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोप था कि इसमें विधायक यू प्रतिभा के बेटे का नाम भी शामिल था. हालांकि, विधायक ने इन खबरों का खंडन किया है. दरअसल, उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं, अब विधायक के बेटे ने भी सोशल मीडिया पर आरोपों को खारिज कर दिया.
विधायक ने क्या कहा
कायमकुलम विधायक यू प्रतिभा ने फेसबुक लाइव पर आरोप लगाया कि उनके बेटे से केवल तभी पूछताछ की गई जब वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था, उन्होंने कहा कि मीडिया उन्हें परेशान कर रहा था. उन्होंने कहा, "खबर आने के बाद से मुझे कई फोन कॉल आ रहे हैं."
उन्होंने कहा, 'जब मेरा बेटा और दोस्त साथ बैठे थे तो एक्साइज अधिकारी आए और सवाल पूछने लगे, लेकिन खबर आई कि मेरा बेटा गांजे के साथ पकड़ा गया है.' विधायक ने कहा, "अगर खबर सच है तो मैं माफी मांगूंगी. अगर नहीं तो मीडिया को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए."
यह भी पढ़ें: केरल: डिजिटल अरेस्ट कर डॉक्टर से ठगे 5 लाख रुपये, पुलिस और SBI की सतर्कता से बचे 4.65 लाख
क्या बोले अधिकारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










