
केरल में 14 साल का लड़का निपाह वायरस से संक्रमित, अब तक 5 मरीज मिले, सूबे में अलर्ट जारी
AajTak
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को मलप्पुरम जिले में एक हाईलेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. इसमें निपाह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई.
केरल में निपाह वायरस का पांचवां केस सामने आया है. मलप्पुरम में 14 वर्षीय एक किशोर में निपाह वायरस की पुष्टि हुई है सूबे में संभावित वायरस के प्रकोप को लेकर अलर्ट जारी है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को मलप्पुरम जिले में एक हाईलेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. इसमें निपाह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई.
बैठक में ये तय किया गया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संक्रमित किशोर के कॉन्टेक्ट में आए लोगों की लिस्ट तैयार करेंगे. साथ ही हाई रिस्क वाले एरिया में रहने वालों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजेंगे. जिला कलेक्टर और पुलिस प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक में तय करेंगे कि संक्रमण प्रभावित एरिया के 3 किलोमीटर के दायरे में प्रतिबंध लगाए जाने हैं या नहीं.
निपाह वायरस से संक्रमित किशोर के सैंपल पुणे वायरोलॉजी लैब में भेजे गए थे, वर्तमान में मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और अगर उसकी हालत गंभीर हो जाती है तो उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा सकता है.
इससे पहले मंत्री वीना जॉर्ज ने घोषणा की कि सितंबर के दौरान निपाह वायरस को रोकने के प्रयासों को तेज किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से चमगादड़ों के आवासों को नष्ट न करने का आग्रह किया, क्योंकि उन्हें परेशान करने से वायरस का संक्रमण बढ़ सकता है. उन्होंने लोगों से पक्षियों द्वारा काटे गए फल न खाने और केले के छिलके से शहद न पीने को भी कहा, जो चमगादड़ों द्वारा दूषित हो सकता है. जानवरों से इंसानों में फैलने वाला यह वायरस जानलेवा भी हो सकता है. 2018 में कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में निपाह वायरस के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी.
क्या है निपाह वायरस?
निपाह वायरस (NiV) जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारी है. इसे जूनोटिक डिजीज कहा जाता है. ये चमगादड़ों और सुअर से इंसानों में फैल सकता है. यह वायरस बुखार, उल्टी, सांस की बीमारी और मस्तिष्क में सूजन का कारण बन सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










