
केरल में रूह कंपा देने वाली घटना, बच्ची को उठाकर सड़क पर पटका, आरोपी अरेस्ट, सामने आया VIDEO
AajTak
केरल के कासरगोड में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां रोड के किनारे खड़ी बच्ची को एक व्यक्ति ने बेवजह उठाकर जमीन पर पटक दिया और चला गया. इससे बच्चो को गंभीर चोटें आईं हैं. उसे मैंगलोर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
केरल के कासरगोड जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने एक बच्ची को बेवजह उठाकर जमीन पर पटक दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना केरल के कासरगोड कासरगोड जिले के मंजेश्वर के पास की है. यहां एक छात्रा सुबह सात बजे रोड के किनारे सहमी खड़ी थी, उसी दौरान अबुबकर सिद्दीकी नाम का व्यक्ति छात्रा के पास पहुंचा.
यहां देखें Video
आरोपी ने छात्रा के साथ पिटाई की. इसके बाद उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया और वापस चला गया. इसके बाद बच्ची उठकर चली गई. इस घटना में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई है. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान अबुबकर सिद्दीकी के रूप में की. पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. लड़की को गंभीर चोटें आईं हैं. उसे इलाज के लिए मैंगलोर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










