
केरल में मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के संक्रमण का 67वां केस मिला, हो चुकी हैं 18 मौतें
AajTak
केरल स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर 14 सितंबर को इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत जारी आंकड़ों के अनुसार, केरल में इस वर्ष अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के 67 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 18 मौतें हुई हैं.
केरल में अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस (एक दुर्लभ और घातक मस्तिष्क संक्रमण) का एक नया मामला सामने आया है. तिरुवनंतपुरम में एक 17 वर्षीय लड़के के इस संक्रमण से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इस केस के सामने आने के बाद केरल स्वास्थ्य विभाग ने अक्कुलम टूरिस्ट विलेज स्थित स्विमिंग पूल को बंद कर दिया और पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा. अधिकारियों ने बताया कि लड़का पिछले दिनों अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल पर गया था और वहां नहाया था.
केरल स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर 14 सितंबर को इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत जारी आंकड़ों के अनुसार, केरल में इस वर्ष अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के 67 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 18 मौतें हुई हैं. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस से निपटने के लिए सख्त गाइडलाइंस की आवश्यकता पर जोर दिया और जनता को वाटर सेफ्टी और स्वच्छता के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी.
यह भी पढ़ें: केरल में 'दिमाग खाने वाले' इंफेक्शन का कहर, मलप्पुरम में सामने आए 17 मामले...5 की मौत
उन्होंने कहा, 'हमें अमीबिक मेनिन्जोएन्सेफलाइटिस के खिलाफ मजबूत रक्षा प्रणाली बनानी होगी. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम ठहरे हुए या प्रदूषित पानी में चेहरा न धोएं और न ही नहाएं, जिसमें वे जलाशय भी शामिल हैं जहां मवेशी नहालाए जाते हैं.' केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि कुओं को साइंटिफिक तरीके से क्लोरीनेट किया जाना चाहिए और वाटर थीम पार्क के स्विमिंग पूल को भी उचित रूप से क्लोरीनेट किया जाना चाहिए, साथ ही रखरखाव से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखे जाने चाहिए.
उन्होंने आगे कहा, 'घरों में वाटर स्टोरेज टैंक को साफ रखना चाहिए. अमीबा आपकी नाक के माध्यम से मस्तिष्क में प्रवेश करता है, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि पानी आपकी नाक में न जाए.' पिछले हफ्ते, राज्य में एक महीने में इस बीमारी से 5वीं मौत दर्ज की गई. सबसे ताजा मौत मलप्पुरम जिले के वंदूर की 56 वर्षीय महिला शोभना की कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. सुलतान बाथरी निवासी 45 वर्षीय एक अन्य मरीज, रथीश की भी इसी अस्पताल में इलाज के दौरान इसी बीमारी से मौत हो गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










