
केरल में बढ़ा एवियन इंफ्लुएंजा, जांच के लिए केंद्र ने बनाई सात सदस्यीय टीम
AajTak
केरल में एवियन इंफ्लुएंजा का खतरा बढ़ता जा रहा है. जमीनी हकीकत समझते हुए केंद्र सरकार ने एक सात सदस्यीय टीम राज्य में भेजने का फैसला किया है. ये टीम एवियन इंफ्लुएंजा के बढ़ते मामलों की जांच करेगी और केरल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी समीक्षा करेगी.
केरल में एवियन इंफ्लुएंजा का खतरा बढ़ता जा रहा है. इसे बर्ड फ्लू के नाम से भी जाना जाता है जिसका प्रकोप जंगली पक्षियों में सबसे ज्यादा देखा जाता है. पक्षियों के संपर्क में आने वाले इंसानों में भी इसका संक्रमण फैल सकता है. अब स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय केरल में सात सदस्दीय एक टीम भेजने जा रहा है. ये टीम एवियन इंफ्लुएंजा के बढ़ते मामलों की जांच करेगी और केरल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी समीक्षा करेगी.
जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई इस टीम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरक्लोसिस, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के एक्सपर्ट शामिल होने वाले हैं. इस टीम की अध्यक्षता डॉक्टर राजेश केदवानी करने जा रहे हैं. जांच कमेटी का इस बात पर जोर रहेगा कि राज्य सरकार द्वारा अभी तक इस संक्रमण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए, किस तरह की गाइडलाइन जारी की गईं.
ये फ्लू दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने की वजह से हो सकता है. अगर किसी संक्रमित जानवर के संपर्क में आया गया तो भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. अभी तक एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और यूरोप की कुछ जगहों पर इस संक्रमण के ज्यादा मामले देखने को मिले हैं. जानकार मानते हैं कि जिन बाजारों में अंडे और मुर्गे बेचे जाते हैं, वहां से भी इस एवियन इंफ्लुएंजा के फैलने का खतरा रहता है. अभी के लिए केरल में जमीनी स्थिति समझने के लिए केंद्र सरकार ने एक सात सदस्यीय टीम भेज दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










