
केरल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन हाइवे का भारी गार्डर गिरा, पिकअप चालक की मौत
AajTak
अलप्पुझा में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया. देर रात एक भारी गार्डर क्रेन से फिसलकर नीचे गुजर रहे पिकअप वाहन पर गिर गया, जिसमें चालक की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है. मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन न होने पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
केरल के अलप्पुझा जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड हाईवे के काम के दौरान एक विशाल गार्डर नीचे गिर गया. यह गार्डर सीधे नीचे से गुजर रहे एक पिकअप वाहन पर आ गिरा, जिससे वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है.
रात 2:30 बजे हुआ हादसा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हादसा रात करीब 2:30 बजे चांदीरूर इलाके में हुआ. एलिवेटेड हाइवे के 13 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य जारी था. निर्माण कार्य में लगे श्रमिक क्रेन की मदद से एक भारी गर्डर को पियर्स पर स्थापित कर रहे थे. गार्डर को रखने के बाद उसकी पोजिशनिंग ठीक की जा रही थी कि अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा रही पिकअप वैन पर गिर पड़ा.
रिपोर्ट के मुताबिक राजेश तमिलनाडु से अंडे लेकर लौट रहे थे. गार्डर गिरते ही पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजेश वाहन की केबिन में फंस गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि वो मदद के लिए हाथ हिला रहे थे, लेकिन केबिन इतना दब चुका था कि तुरंत बचाव संभव नहीं था.
पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू की टीमों को कंक्रीट गर्डर काटने में तीन घंटे से अधिक समय लगा. जब तक राजेश को बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी. स्थानीय विधायक डलीमा ने मौके पर पहुंचकर कहा कि आमतौर पर गर्डर लगाने के दौरान ट्रैफिक रोका जाता है, लेकिन इस बार आधी रात को काम के दौरान ट्रैफिक चालू रखा गया था. उन्होंने जिला प्रशासन से सख्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे कार्यों के दौरान पुलिस तैनात करने की मांग की है.
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










