
केरल में पुलिस अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप
AajTak
पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी के नौ मामले दर्ज हैं जिनमें सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने के मामले भी शामिल हैं.
केरल पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी की पत्नी को हिरासत में लिया है. केरल पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के खिलाफ दर्ज मामलों में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारी की पत्नी को मलप्पुरम जिले में स्थित घर से पकड़ा गया. पुलिस अधिकारियों की टीम पुलिस अधिकारी की पत्नी से पूछताछ कर रही है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केरल के मलप्पुरम जिले की पुलिस ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी को हिरासत में लिया है. केरल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को ये जानकारी दी है. अधिकारी के मुताबिक हिरासत में ली गई महिला का नाम नजरेथ बताया जा रहा है. अधिकारी के मुताबिक नजरेथ केरल पुलिस के ही एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी है.
अधिकारी ने बताया कि नजरेथ के खिलाफ लगभग नौ केस दर्ज हैं. केरल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी नजरेथ के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का केस भी दर्ज है. अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि नजरेथ पर कई लोगों से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप भी है.
अधिकारी के मुताबिक नजरेथ को 29 मई के दिन त्रिशूर जिले में स्थित आवास से हिरासत में लिया गया. नजरेथ को त्रिशूर जिले से हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस मलप्पुरम लेकर आई है. मलप्पुरम लाए जाने के बाद नजरेथ का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी कराया. पुलिस अधिकारियों की टीम नजरेथ से पूछताछ कर रही है.
नजरेथ के खिलाफ कहां-कहां केस दर्ज हैं, इसे लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. नजरेथ के पति को लेकर भी अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










