
केरल में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 8 साल पहले फर्जी आधार कार्ड के जरिए आए थे भारत
AajTak
केरल में पुलिस ने दो और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. दोनों आरोपों की पहचान मोनिरुल मुल्ला और अल्ताब अली के रूप में हुई है. दोनों बांग्लादेश के मोहम्मद नगर के निवासी हैं. 2017 में भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके पश्चिम बंगाल पहुंचे थे. वहां से उन्होंने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा लिए थे.
केरल के एर्नाकुलम जिले में गुरुवार को पुलिस ने दो और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान मोनिरुल मुल्ला और अल्ताब अली के रूप में हुई है. दोनों बांग्लादेश के मोहम्मद नगर के निवासी हैं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इन दो गिरफ्तारियों के साथ ही अब तक एर्नाकुलम ग्रामीण जिले से कुल 40 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है, जो भारत में अवैध रूप से रह रहे थे. पुलिस जांच में सामने आया कि ये दोनों 2017 में भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके पश्चिम बंगाल पहुंचे थे. वहां से उन्होंने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा लिए, जिनकी मदद से उन्होंने मोबाइल सिम, किराए पर मकान और अन्य सुविधाएं प्राप्त कीं.
ये दोनों अंगमाली और आसपास के इलाकों में कई महीनों से अलग-अलग छोटे-मोटे काम कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि 'ऑपरेशन क्लीन' नामक अभियान के तहत जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना के निर्देशन में करुकुट्टी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान इन दोनों को पकड़ा गया.
पूछताछ के दौरान इन्होंने कबूल किया कि वो पश्चिम बंगाल में एक एजेंट के माध्यम से बांग्लादेश में अपने परिवार को पैसे भेजते थे. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों को भारत में बसाने और दस्तावेज तैयार करवाने में किन लोगों की भूमिका थी.
हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई स्थानीय व्यक्ति या गिरोह इन्हें भारत में अवैध रूप से बसाने में मदद कर रहा था. पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें इस तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










