
केरल में डॉक्टर्स की लापरवाही! महिला के पेट में छोड़ दी थी कैंची, 5 साल बाद सर्जरी कर निकाला
AajTak
केरल में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है. डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के बाद कैंची महिला के पेट में ही छोड़ दी थी. पांच साल बाद चौथी बार सर्जरी कर महिला के पेट से कैंची निकाली गई. मामला केरल के कोझिकोड का है. कोझिकोड मेडिकल कॉलेज ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
केरल में डॉक्टर्स की लापरवाही का मामला सामने आया है. केरल की एक महिला धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण पिछले पांच साल से पीड़ा के साथ जीने को मजबूर थी. ऑपरेशन कर महिला के पेट से एक फोरसेप (सर्जरी में इस्तेमाल की जाने वाली मेटल की कैंची) निकाली गई है जो पांच साल पहले हुए ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण पेट में ही रह गई थी.
महिला का नाम हर्शीना बताया जा रहा है. वह केरल की कोझिकोड की रहने वाली है. बताया जाता है कि हर्शीना ने किसी परेशानी के चलते पांच साल पहले यानी साल 2017 में एक निजी अस्पताल में दो बार अपने पेट का ऑपरेशन कराया था. इसके बाद 2017 में ही कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में उसका एक और ऑपरेशन किया गया.
दोबारा ऑपरेशन के बाद भी हर्शीना का दर्द कम नहीं हुआ. लंबे समय बाद भी उसके पेट में दर्द होता रहा. डॉक्टर्स को हर्शीना के दर्द की वजह समझ नहीं आ रही थी. डॉक्टर्स ने उसे काफी एंटीबॉयोटिक्स दिए लेकिन सभी दवाएं उसे दर्द से राहत देने में बेअसर साबित हो रही थीं.
सीटी स्कैन से हुआ खुलासा
अब साल 2022 के सितंबर तक जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया तो हर्शीना प्राइवेट डॉक्टर्स के पास जांच के लिए पहुंची. हर्शीना और डॉक्टर्स को शक था कि शायद उसके पेट में पथरी हो जिसकी वजह से दर्द हो रहा होगा लेकिन जब सीटी स्कैन की रिपोर्ट आई, उसके पैरो तले की जमीन खिसक गई.
चौथी सर्जरी में पेट से निकली मेटल की कैंची

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










