
केरल में गणेशोत्सव जुलूस के दौरान फोड़े पटाखे, 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
केरल के उत्तरी जिले कसारगोड में गणेशोत्सव जुलूस के दौरान लोगों और वाहनों की आवाजाही में बाधा डालने और खतरनाक तरीके से पटाखे फोड़ने के आरोप में पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह जुलूस शनिवार को कसबा गांव स्थित मल्लिकार्जुन मंदिर से शुरू हुआ था.
केरल के उत्तरी जिले कसारगोड में गणेशोत्सव जुलूस के दौरान लोगों की आवाजाही में बाधा डालने और खतरनाक तरीके से पटाखे फोड़ने के आरोप में पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों का संबंध शनिवार को कसबा गांव स्थित मल्लिकार्जुन मंदिर से शुरू हुए जुलूस से है.
वाहनों और लोगों का रास्ता बाधित करने का आरोप उन्होंने राज्य के बस डिपो के सामने इकट्ठा होकर लोगों और वाहनों की आवाजाही में बाधा डाली और बिना किसी सुरक्षा उपाय के खतरनाक तरीके से पटाखे फोड़े. एफआईआर में कहा गया है कि पटाखों का लापरवाह तरीके से उपयोग किया गया और जोरदार आवाज के साथ फोड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: केरल में फूलों की सजावट पर RSS का झंडा और 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखने से बवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR
300 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
कसारगोड पुलिस ने रविवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ BNS सेक्शन 288 (विस्फोटक पदार्थों के साथ लापरवाह या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार जिससे जान को खतरा या चोट या नुकसान होने की संभावना हो) के तहत मामला दर्ज किया. FIR में 300 आरोपियों में से चार के नाम का उल्लेख किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










