
केरल: बैंक मैनेजर ने कैंटीन में बीफ पर रोक लगाई, कर्मचारियों ने बैन के खिलाफ किया Beef Protest
AajTak
बैंक इंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया पहले मैनेजर के कथित मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करने वाला था. लेकिन बीफ बैन की खबर सामने आने के बाद विरोध प्रदर्शन इसी मुद्दे पर केंद्रित हो गया. कर्मचारियों का आरोप है कि हाल ही में बिहार से ट्रांसफर होकर आए रीजनल मैनेजर ने कैंटीन में बीफ परोसने पर रोक लगा दी थी, जबकि यहां कैंटीन में सप्ताह के कुछ दिनों में बीफ परोसा जाता है.
केरल के कोच्चि स्थित केनरा बैंक की शाखा में शुक्रवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. कर्मचारियों ने दफ्तर और कैंटीन में कथित तौर पर बीफ पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ बाहर आकर बीफ और पराठा परोसकर विरोध जताया.
कर्मचारियों का आरोप है कि हाल ही में बिहार से ट्रांसफर होकर आए रीजनल मैनेजर ने कैंटीन में बीफ परोसने पर रोक लगा दी थी, जबकि यहां कैंटीन में सप्ताह के कुछ दिनों में बीफ परोसा जाता है.
दरअसल, बैंक इंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) पहले मैनेजर के कथित मानसिक उत्पीड़न और अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाला था. लेकिन बीफ बैन की खबर सामने आने के बाद विरोध प्रदर्शन इसी मुद्दे पर केंद्रित हो गया.
फेडरेशन नेता एसएस अनिल ने कहा, “यह बैंक संविधान के तहत चलता है. भोजन व्यक्तिगत पसंद है और भारत में हर किसी को अपने खाने की स्वतंत्रता है. हम किसी पर बीफ खाने का दबाव नहीं बना रहे, लेकिन रोक लगाने का विरोध हमारा अधिकार है.”
राजनीतिक समर्थन भी मिला
प्रदर्शन को राज्य के कुछ नेताओं का समर्थन भी मिला. वामपंथ समर्थित निर्दलीय विधायक केटी जलील ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि केरल में किसी भी तरह का सांगठनिक अजेंडा” हीं चलने दिया जाएगा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







