
केरल: फ्लड कंट्रोल के मॉक ड्रिल में शामिल शख्स देखते-देखते नदीं में डूब गया
AajTak
पुलिस ने बताया कि उसे दुर्घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों द्वारा तिरुवल्ला के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम की तैयारियों का आकलन करने के लिए गुरुवार को पठानमथिट्टा जिले में विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी.
बाढ़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करने के लिए मध्य केरल के पठानमथिट्टा जिले में एक नदी पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस ड्रिल में भाग लेते हुए हुई दुर्घटना में एक वॉलंटीयर की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि 34 वर्षीय बिनु सोमन को कीझवईपुर के पास मणिमाला नदी में मॉक ड्रिल में भाग लेने के दौरान डूबते हुए देखा गया था.
पुलिस ने बताया कि उसे दुर्घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों द्वारा तिरुवल्ला के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम की तैयारियों का आकलन करने के लिए गुरुवार को पठानमथिट्टा जिले में विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी.
क्या होती है मॉक ड्रिल?
मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य मैनमेड या प्राकृतिक आपातकालीन तैयारी योजना की समीक्षा करने के साथ-साथ किसी भी स्थान पर मानक संचालन प्रोटोकॉल का मूल्यांकन करना है. विशेष रूप से बड़े संगठनों, स्कूलों, स्थानों पर जहां खतरनाक सामग्री (रसायन, एसिड, एलपीजी) आदि का उपयोग किया जाता है. इस तरह आपातकालीन स्थिति में एक्शन के लिए इंसान एक तरह से तैयार रहता है. यह आपको उस स्थिति के लिए तैयार करता है कि आपातकाल की स्थिति में आप कैसे रिएक्ट करते हैं.
मॉक ड्रिल कई तरह से उपयोगी है:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










